
खुशखबरी…बैंक अब पेट्रोल खरीदने के लिए कम दाम पर पर्सनल लोन दे रही- मुन्ना भैया ने ली चुटकी
- देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, आज भी पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
- बॉलीवुड एक्टर दिव्येन्दु शर्मा ने इस पर चुटकी ली है, उन्होंने तंज कसते हुए कहा- बैंक अब पेट्रोल खरीदने के लिए लोन दे रहा है।
- दिव्येन्दु ने लिखा- खुशखबरी… बैंक अब पेट्रोल खरीदने के लिए कम दाम पर पर्सनल लोन दे रहे हैं।
- दिव्येन्दु के इस ट्वीट को यूजर्स खूब पसंद कर रहे, एक यूजर ने लिखा- अक्षय कुमार को यही बात बोलने में परेशानी हो रही है अब।
- एक अन्य यूजर ने लिखा- सर, मैं सुबह स्टेट बैंक गया था ये लोन अप्लाई करने। उन्होंने कहा कि बाद में आना ब्रेक चल रहा है।




























































