प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल 

  • पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
  • कोलकाता के तृणमूल भवन में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली, इस दौरान टीएमसी नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और पार्थ चटर्जी उपस्थित रहे। 
  • अभिजीत ने कहा- सीएम ने जिस तरह से भाजपा की सांप्रदायिक लहर को रोका, मुझे विश्वास है कि वह सब के समर्थन से पूरे देश में ऐसा करेंगी। 
  • बता दें कि नौ जून को अभिजीत मुखर्जी टीएमसी जिलाध्यक्ष और जंगीपुर सांसद समेत कई नेताओं से जंगीपुर स्थित अपने आवास पर मिले थे।
  • अभिजीत मुखर्जी ने वर्ष 2012 और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर बंगाल के जंगीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।