Get Premium
नेमावर हत्याकांड का आरोपी हिन्दू संगठन का पदाधिकारी, इसीलिए नहीं हो रही CBI जांच?
- मध्य प्रदेेश के देवास जिले के नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला गर्माया हुआ है, सोमवार को सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग हुई.
- पांच लोगों की हत्या करने वाला सुरेंद्र सिंह केसरिया हिन्दू संगठन का पदाधिकारी है, कहा जा रहा कि इसीलिए सीबीआई जांच से सरकार पीछे हट रही है.
- पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र और उसके साथियों ने आदिवासी कोरकू समाज के इस परिवार के सभी पांच लोगों का गला रस्सी से दबाया और सिर पर मारकर मौत के घाट उतार दिया.
- सुरेंद्र ने इसके बाद सभी के शव को अपने ही खेत में दस फिट नीचे गड्ढे में गाड़ दिया, शव गल जाए इसके लिए उसपर खाद और नमक डाल दिया.
- पुलिस ने इस मामले में वीरेंद्र राजपूत, विवेक तिवारी, राकेश निमौर, मनोज कोरकू एवं करण को गिरफ्तार किया है, आदिवासी समाज फांसी की मांग कर रहा है.
यह भी पढ़ें - पेट्रोलियम-केमिकल से लेकर टेलीकॉम तक, मोदी सरकार के दौरान हर क्षेत्र में बढ़ा अंबानी का व्यापार