
भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- कत्ल करना गोडसे की हिन्दुत्व वाली सोच का हिस्सा
- देश में तमाम गंभीर मुद्दों के बीच हिन्दुत्व को लेकर बहस छिड़ गई है, मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है.
- ओवैसी ने लिखा- लिंचिंग करने वालों के लिए जुनैद, अखलाख, पहलू, रकबर नाम ही काफी था, ये नफरत हिन्दुत्व की देन है, इन्हें सरकार से संरक्षण मिला है.
- ओवैसी ने आगे लिखा- केंद्रीय मंत्री के हाथों अलीमुद्दीन के कातिलों की गुलपोशी होती है, आसिफ के हत्यारों के समर्थन में पंचायत होती है.
- उन्होंने आखिरी ट्वीट में लिखा- कायरता, हिंसा और कत्ल करना गोडसे की हिन्दुत्व वाली सोच का अटूट हिस्सा है, लिंचिंग इसी सोच का नतीजा है.
- भागवत ने कहा था कि जो गाय के नाम पर लिंचिंग करते हैं वो हिन्दुत्व के खिलाफ हैं, सरकार को सभी से एक समान ढंग से निपटना चाहिए.
यह भी पढ़ें - राफेल डील को लेकर हमलवार हुई कांग्रेस, कहा- नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़ें




























































