
महाराष्ट्र : भाजपा-शिवसेना में बढ़ी नजदीकी, फडणवीस बोले- शिवसेना से सिर्फ मतभेद, दुश्मनी नहीं
- महाराष्ट्र में सियासी उठापटक एकबार फिर से शुरु हो गई है, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना से किसी तरह की दुश्मनी से इंंकार किया.
- एकबार फिर से शिवसेना से गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- शिवसेना के दुश्मन नहीं हैं हमारे और उनके बीच मतभेद हो सकते हैं.
- देवेंद्र ने कहा- राजनीति में किंतु-परंतु की कोई जगह नहीं होती, जब गठबंधन टूटा तो हालात दूसरे थे लेकिन अब हालात पहले जैसे नहीं रहे.
- महाराष्ट्र में भाजपा के कई नेता भी शिवसेना के साथ गठबंधन की बात कर चुके हैं ऐसे में महाअघाड़ी दल में थोड़ी सी भी उठापटक सरकार का स्वरूप बदल सकती है.
- महाराष्ट्र सरकार में सबकुछ सही होता नजर नहीं आ रहा है, एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी इस वक्त सक्रिय हैं वहीं कांग्रेस अलग चुनाव लड़ने की बात कर चुकी है.
यह भी पढ़ें - राफेल डील को लेकर हमलवार हुई कांग्रेस, कहा- नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़ें




























































