
पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने के फैसले पर भाजपा में रार, पार्टी के दिग्गज नेताओं ने जाहिर की नाराजगी
- उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने के बाद पार्टी के ही वरिष्ठ नेता नाराज हो गए.
- सूत्रों के मुताबिक मदन कौशिक, सतपाल महाराज, सुबोध उन्याल, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्या एवं हरक सिंह रावत नाराज हो गए.
- पार्टी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम इन नेताओं के साथ बैठक करके दिक्कतों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, उधर धन सिंह रावत अजय भट्ट के साथ बैठक कर रहे हैं.
- कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा, कोई भी विधायक नाराज नहीं है, सतपाल महाराज के दिल्ली जाने की बात भी सिवाय अफवाह के कुछ नहीं है.
- पुष्कर सिंंह प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे, धामी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है.
यह भी पढ़ें - राफेल डील को लेकर हमलवार हुई कांग्रेस, कहा- नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़ें




























































