यूपी: जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत पर साइना ने दी बधाई, लोग बोले- दूसरी कंगना क्यों बन रहीं?

  • उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है, पीएम समेत तमाम बड़े नेताओं ने ट्वीट करके बधाई दी.
  • भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी ट्वीट करके भाजपा की जीत पर सीएम योगी को बधाई दी, उनके ट्वीट पर तमाम कमेंट आए.
  • अधिकतर लोगों ने लिखा- आप अपने खेल पर ध्यान दीजिए, जिला पंचायत जैसे चुनाव पर भी आप दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री व पार्टी को बधाई दे रही हैं.
  • एक यूजर ने लिखा- बधाई हो, एक और कंगना रनौत जी सामने आ गई हैं, ट्वीटर पर उनकी कमी को अब साइना जी पूरा करेंगी.
  • बता दें कि यूपी में 75 जिला पंचायत अध्यक्षों में 65 पर भाजपा की जीत हुई है, छह पर सपा व चार जिलों में अन्य दलों के अध्यक्षों की जीत हुई है.
     यह भी पढ़ें - सीएम शिवराज बोले- ऑक्सीजन की दिक्कतों के बीच 7 रात सो नहीं सका, लोग बोले- आप तो तब बंगाल में थे