नेता प्रतिपक्ष के पद से बाहर होंगे अधीर रंजन! मनीष तिवारी या थरूर को मिल सकती है जिम्मेदारी

  • लोकसभा में कांग्रेस के पक्ष को और मजबूती से रखने के लिए जल्द ही पार्टी अधीर रंजन चौधरी को पद से हटाकर नए नेता को नियुक्त कर सकती है.
  • कांग्रेस में जल्द ही कई बदलाव होंगे, उनमें से एक ये भी होगा, मानसून सत्र में मनीष तिवारी या शशि थरुर कांग्रेस के नेता बन सकते हैं.
  • अधीर को हटाने के फैसले को टीएमसी के साथ तालमेल को सही करने एवं भाजपा के खिलाफ अभियान को और तेज करने की तरफ देखा जार हा है.
  • हालांकि अधीर रंजन पार्टी गाइडलाइन के बाहर नहीं गए, उन्होंने पार्टी के बागी नेताओं के समूह जी-23 की कड़ी आलोचना की थी.
  • पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह मनीष तिवारी को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं ऐसे में शशि थरूर का नाम इस वक्त सबसे आगे चल रहा है.
     यह भी पढ़ें - सीएम शिवराज बोले- ऑक्सीजन की दिक्कतों के बीच 7 रात सो नहीं सका, लोग बोले- आप तो तब बंगाल में थे