जब कांग्रेस ने एक राफेल 526 करोड़ का तय किया था तो मोदी सरकार ने 1670 करोड़ में क्यों खरीदा?

  • फ्रांस के साथ राफेल खरीद में घोटाले का जिन्न एक बार फिर से बाहर निकल आया है, फ्रांस की सरकार ने जांच के लिए एक जज की नियुक्ति की है। 
  • इसके बाद अब भारत की सियासत गरमा गई है, महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट कर मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए निशाना साधा है। 
  • उन्होंने लिखा- जब कांग्रेस ने एक राफेल 526 करोड़ का तय किया था तो मोदी सरकार ने एक राफेल 1670 करोड़ में क्यों खरीदा?
  • राउत ने एक अन्य ट्वीट में केंद्र सरकार पर राफेल डील के ही जरिए रिलायंस को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था.
  • फ्रेंच एनजीओ शेरपा ने इस मामला की शिकायत दर्ज करवाई थी उन्होंने इस सौदे में व्यापक भ्रष्टाचार एवं पक्षपात का आरोप लगाया है। 
यह भी पढ़े: यूपी चुनावः इंशाअल्लाह…पूरी कोशिश करेंगे कि योगी फिर सीएम न बनें- बोले AIMIM नेता ओवैसी