
उत्तराखंड चुनाव से पहले दो तीन CM और बदल दीजिएगा ताकि रिकॉर्ड बन जाए- सुरजेवाला ने PM पर कसा तंज
- उत्तराखंड में सीएम तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, शनिवार को पार्टी बैठक कर के विधायक दल का नेता चुनेगी।
- तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने मोदी सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।
- उन्होंने कहा- 2017 में एक प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी सरकार का गठन हुआ लेकिन देवभूमी में सत्ता की मलाई बांटने की होड़ मची हुई है।
- सुरजेवाला ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा- चुनाव से पहले दो तीन और सीएम बदल लीजिए, ताकि इस फील्ड में भी आपका रिकॉर्ड बन जाए।
- सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए आगे कहा- बीजेपी राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने में मशहूर है। बीजेपी का इसका इतिहास रहा है।




























































