Get Premium
यूजर- पाक को T20 खेलने की अनुमति क्यों, BJP सांसद- PM से पूछो, शाह के बेटे BCCI में बड़े पद पर हैं
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी आए दिन अपनी ही पार्टी पर सवाल दागते रहते हैं।
- अब उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और उनके बेटे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह पर निशाना साधा है।
- स्वामी से एक यूजर ने पूछा- पुलवामा हमले के बाद भी हम पाकिस्तान को बीसीसीआई द्वारा आयोजीय टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति दे रहे हैं। क्या हम अपने शहीदों का बलिदान भूल गए हैं?
- इस पर सुब्रमण्यम स्वामी ने जवाब देते हुए लिखा- यह बात नरेंद्र मोदी बता सकते हैं, क्योंकि अमित शाह के बेटे बीसीसीआई में बड़े पद पर हैं।
- इससे पहले उन्होंने चीन के मुद्दे पर कहा था कि मोदी ने भी कहा की कोई आया नहीं, कोई गया नहीं। परंतु मैं तो रोज बोल रहा हूं कि चीन को ठीक करो।
यह भी पढ़े: बीजेपी विधायकों ने बंगाल विधानसभा में किया जबरदस्त हंगामा, अभिभाषण तक न पढ़ सके राज्यपाल