गुजरात: जुआ खेलते पकड़े गए भाजपा विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी हिरासत में

  • गुजरात में भाजपा विधायक केसरी सिंह को पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है, उनके साथ 24 अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए हैं जिनमें 7 महिलाएं हैं. 
  • मिली जानकारी के अनुसार पंचमहल जिले के शिवपुरी माइंस के पास स्थित एक रिजॉर्ट में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की थी.
  • लोकल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान विधायक भी वहां मौजूद थे इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है.
  • पुलिस ने बताया कि मौके से शराब की बोतले पाई गई हैं, पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कई और अहम खुलासे सामने आएंगे.
  • भाजपा विधायक की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, विपक्षी दल कांग्रेस मजे ले रहा है.
     यह भी पढ़ें - भाजपा सत्ता में है इसलिए महंगाई का समर्थन कर रही न होती तो देश में चक्का जाम कर देती- राउत