
भाजपा हाईकमान को यकीन नहीं कि तीरथ सिंह चुनाव जीत सकेंगे, बदल सकते हैं उत्तराखंड के सीएम!
- उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, सियासी गलियारों में चर्चा है कि उत्तराखंड सीएम बदल सकते हैं।
- द इंडियन एक्सप्रेस में छपे कॉलम दिल्ली कॉन्फिडेंशियल के मुताबिक भाजपा हाईकमान को यकीन नहीं है कि तीरथ सिंह रावत चुनाव जीत सकेंगे।
- मुख्यमंत्री तीरथ अप्रैल में सीएम बने थे और उन्हें 10 सितंबर तक विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य है, गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
- रावत ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की, लेकिन उनके भविष्य पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
- अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतिम समय में चुनाव से बचने के लिए भाजपा नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर सकती है।




























































