जीवित व्यक्ति का बना दिया गया डेथ सर्टिफिकेट, ICMR के डेटा में महीनों पहले मर चुका है व्यक्ति 

  • कोरोना संकट के बीच कई हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई, कहीं मृतक के परिजन डेथ सर्टिफिकेट के लिए भटक रहे तो अब जिन्दा व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट बन जाने का मामला सामने आया है। 
  • ठाणे के रहने वाले 55 साल के शिक्षक चंद्रशेखर जोशी को ठाणे म्युनसिपल कॉर्पोरेशन से अपना डेथ सर्टिफिकेट ले जाने के लिए फोन आया। 
  • चंद्रशेखर जोशी जब वहां पहुंचे तो उन्हें एक अधिकारी ने बताया कि ICMR के डाटा के अनुसार आप 22 अप्रैल, 2021 को मर चुके हैं। 
  • चंद्रशेखर ने बताया कि वह अक्टूबर 2020 में कोविड पॉजिटिव आए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और वे रिकवर हो गए थे। 
  • चंद्रशेखर ने अब इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, अभी तक नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है.
यह भी पढ़े: देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर CJI ने जताई चिंता, कहा- मेडिकल सेक्टर पर नहीं सरकार का ध्यान