
UP: वैक्सीन फर्जीवाड़ा का शिकार हुए बीजेपी पार्षद, टीका लगा भी नहीं और आ गया मैसेज-सर्टिफिकेट
- टीकाकरण में फर्जीवाड़े की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, वैक्सीन जिन्हें लगी भी नहीं उन्हें भी वैक्सीन लग जाने के मैसेज और सर्टीफीकेट आ रहे हैं।
- गाजियाबाद नगर निगम के बीजेपी पार्षद देवेंदर भारती भी अब इसके शिकार हो गए, उनके नाम पर भी टीकाकरण का मैसेज और सर्टिफिकेट आ गया है।
- दरअसल 24 जून को भारती अपने बेटे और पत्नी के साथ टीका लगाने गए, जहां टीके की कमी की वजह से सिर्फ पत्नी को टीका लग सका।
- 28 जून को पर उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका टीकाकरण हो चुका है, उन्होंने जब रोग्य सेतु पर इसे चेक किया तो उनके बेटे और उनका टीकाकरण सर्टीफीकेट भी आ चुका था।
- पार्षद ने कहा- CMO फोन ही नहीं उठाते हैं, अब मैं कहां टीका लगवाऊं, मेरे नाम से तो टीका लग चुका है, मैं अब डीएम से मिलूंगा।




























































