भाजपा मंत्री की अजीब सलाह, कहा- फ्री वैक्सीन लगवाने वाले पीएम केयर्स में जमा करें 500 रुपए

  • अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली मध्य प्रदेश की भाजपा मंत्री ऊषा ठाकुर ने एकबार फिर वैक्सीन को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है.
  • पर्यटन संस्कृति मंत्री ऊषा ने इंदोर में कहा- जो फ्री में वैक्सीन की दोनो डोज लगवा चुके हैं वह पीएम केयर्स में 250 के हिसाब से 500 रुपए जमा कर दें.
  • वह ये बात मजाक में नहीं बोल रही है, उन्होंने कहा- कोरोना के चलते व्यवस्था गड़बड़ हो गई, उन्हें पटरी पर लाने के लिए पैसे की जरूरत है हमें प्रार्थना करती हूं.
  • उन्होंने आगे कहा- अगर प्रभु ने आपको सक्षम और सामर्थ बनाया है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम पीएम केयर फंड में अपनी तरफ से 500 रुपए जमा करवा दें.
  • फ्री वैक्सीन को लेकर कांग्रेस पहले ही हल्ला बोल चुकी है ऐसे में ऊषा ठाकुर का ये बयान फिर से सियासी गहमागहमी को बढ़ाने का ही काम करेगा.
     यह भी पढ़ें - भाजपा सत्ता में है इसलिए महंगाई का समर्थन कर रही न होती तो देश में चक्का जाम कर देती- राउत