घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर चिदंबरम का कटाक्ष- 'मोदी है, मुमकिन है'

  • देश के कई हिस्सों में पेट्रोल के दाम के सौ रु. का आंकड़ा पार करने के बाद, पिछले कुछ महीनों में रसोई गैस की कीमतों में भी तेजी आई है। 
  • इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी है, तो मुमकिन है।
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मोदी की सरकार और 2020 से 2021 तक एलपीजी की कीमतें देखें- 30 नवंबर 2020 में 594 रु से बढ़ते हुए 1 जुलाई, 2021 तक 834 रु हो गई है।
  • बता दें कि तेल कंपनियों ने बीते दिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रु की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 834.50 रु होगी।
  • वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में 84 रु. की बढ़ोतरी हुई है। दिल्‍ली में 14.2 किलो का सिलिंडर अब 834.50 रु. में मिलेगा।
यह भी पढ़े: देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर CJI ने जताई चिंता, कहा- मेडिकल सेक्टर पर नहीं सरकार का ध्यान