
देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर CJI ने जताई चिंता, कहा- मेडिकल सेक्टर पर नहीं सरकार का ध्यान
- कोरोना संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण ने मोदी सरकार को लेकर तल्ख टिप्पणी की है, उनकी टिप्पणी से सरकार की किरकिरी हो रही है.
- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- हम 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं पर ये काफी नहीं है.
- डॉक्टरों पर हमले को लेकर उन्होंने कहा- ये दुख की बात है कि किकसी और कि विफलता की सजा जीवन बचाने वाले डॉक्टर भुगत रहे हैं.
- चीफ जस्टिस ने कहा- मोदी सरकार इस सेक्टर को प्राथमिकता नहीं दे रही है, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी आज देश में चिंता का विषय बनी हुई है.
- उन्होंने न्यायपालिका के भीतर सरकार की दखल को लेकर भी चिंता जताई, कहा- सबका आत्मसम्मान बना रहना लोकतंत्र में सबसे जरूरी है.
यह भी पढ़ें - भाजपा सत्ता में है इसलिए महंगाई का समर्थन कर रही न होती तो देश में चक्का जाम कर देती- राउत




























































