नीतीश सरकार में लूट खसोट जारी, भाजपा विधायक का आरोप- ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा खा रहे मंत्री

  • बिहार में एनडीए सरकार हर दिन अपने ही विधायक एवं मंत्रियों के कारण फजीहत झेल रही है, ताजा मामला भाजपा विधायक द्वारा लगाए गए आरोप से जुड़ा है.
  • विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार में भाजपा कोटे के अधिकांश मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जो ट्रांसफर-पोस्टिंग में घूस ले रहे हैं.
  • विधायक ने कहा- अगर इन मंत्रियों के आवास पर छापेमारी की जाए तो भारी रकम बरामद हो जाएगी, उन्होंने जदयू के भी एक मंत्री पर ऐसा आरोप लगाया.
  • उन्होंने कहा- ये बातें मैं हवा में नहीं कह रहा बल्कि जिनका तबादला हुआ है उनसे प्राप्त जानकारी के बाद कह रहा हूं, घूस देने के बाद उन्हें मनचाही पोस्टिंग मिली है.
  • बता दें कि बुधवार को बिहार में 1500 से अधिक पदाधिकारियों का तबादला किया गया, इतनी बड़ी संख्या में अभी तक नहीं किया गया था.
     यह भी पढ़ें - भाजपा सत्ता में है इसलिए महंगाई का समर्थन कर रही न होती तो देश में चक्का जाम कर देती- राउत