
उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे AAP के कर्नल अजय कोठियाल
- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सियासी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।
- इस बीच आप ने बड़ा फैसला लिया है, आप कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने चुनाव लड़ाएगी।
- अजय कोठियाल उपचुनाव में सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, गुरुवार को इसकी घोषणा की गई है।
- बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ को 10 सितंबर तक विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य है, गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
- हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उपचुनाव चुनाव नहीं हो सकते, क्योंकि जनप्रतिनिधि कानून के तहत विधानसभा के आखिरी एक साल में उपचुनाव नहीं कराए जा सकते




























































