बिहार: नीतीश के करीबी मंजीत सिंह हो सकते हैं राजद में शामिल, मनाने में जुटी जेडीयू

  • जदयू के पूर्व विधायक मंजीत सिंह 3 3 जुलाई को राजद में शामिल हो सकते हैं, हालांकि जदयू मंजीत सिंह को मनाने का प्रयास कर रही है। 
  • मंजीत सिंह के राजद के संपर्क में होने की खबर, नीतीश कुमार ने भी मामले को संभालने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दी है। 
  • मंजीत सिंह को नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है, नीतीश ने मंजीत सिंह को मनाने के लिए लेसी सिंह और जय कुमार सिंह को निर्देश दिया। 
  • बैठकों के बाद जदयू की तरफ से दावा किया गया कि मंजीत सिंह पार्टी में ही हैं और उन्हें राजद में नहीं शामिल होने के लिए मना लिया गया है। 
  • पार्टी ने कहा कि उनकी शिकायत को सुन लिया गया और उसे दूर कर दिया जाएगा। खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री ने भी मंजीत सिंह से पार्टी में ही रहने की अपील की है।
यह भी पढ़े: सुशासन बाबू मेहरबान! JDU MLA के बेटे को मिला ठेका, 2 बार हो चूका शिलान्यास पर पुल नहीं बना