
महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल, सब्जी-तेल-दूध के बाद बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, अब तक 140 रु. की बढ़ोत्तरी
- पेट्रोल-डीजल पर पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को अब सरकार की ओर से एक और बड़ा झटका लगा है।
- एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी अब इजाफा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस पर 25.50 रु. का इजाफा किया है।
- वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में 84 रु. की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 14.2 किलो का सिलिंडर अब 834.50 रुपये में मिलेगा।
- जुलाई में 25.5 रु. की बढ़ोत्तरी के बाद अब तक कीमतों में 140.5 रु.का इजाफा हो चुका है। उछाल के बीच अप्रैल में कीमतों में 10रु. की गिरावट आई थी।
- बढ़ोत्तरी पर महिला कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- वसूली, लूट-खसोट ! रोजाना बचत पर भाजपाई चोट !




























































