MP: सरकारी स्कूलों के खस्ताहाल, 2760 स्कूलों में शौचालय नहीं, 18 हजार स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक

  • मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी निजी स्कूलों के लिए बैटिंग करते दिख रहे हैं। 
  • भोपाल के बगल में सीहोर के स्कूल खंडहर हो गए हैं, झाबुआ में पेड़ के नीच बच्चे पढ़ रहे हैं, वहीं धार जिले के लुनेरा के स्कूल में जानवर बांधे जा रहे हैं। 
  • सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 99,987 सरकारी स्कूल हैं, जिसमें 1582 स्कूलों के पास बिल्डिंग नहीं है और 43,351 स्कूलों में बिजली नहीं है। 
  • 2760 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं हैं, 2007 स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है और 18 हजार स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक है। 
  • बीते दिन अधिक फीस वसुली की समस्या लेकर जब अभिभावक स्कूल शिक्षा मंत्री के पास पहुंचे तो उन्होंने अभिभावकों को मरने की सलाह दी। 
यह भी पढ़े: राजस्थान: घूसखोरी में फंसे RSS प्रचारक, बातचीत का वीडियो आया सामने, मामला दर्ज