
भारत में हिंदुओं का सर्वाधिक धर्मांतरण, परिवर्तित होने वालों में अधिकतर SC, बोले- भेदभाव है वजह- रिपोर्ट
- धर्मांतरण को लेकर जारी सियासत के बीच प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत में सर्वाधिक धर्मांतरण हिंदुओं का हो रहा है।
- भारत में ईसाई धर्म में परिवर्तित होने वाले तीन चौथाई हिंदू अकेले दक्षिण भारतीय राज्यों से हैं, इसका क्रिश्चियन समुदाय को सर्वाधिक लाभ मिला है।
- सर्वे के मुताबिक ऐसे हिंदू जो धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन बन गए, उनमें करीब आधी आबादी शेड्यूल कास्ट से हैं।
- हिंदू धर्म छोड़ क्रिश्चियन में परिवर्तित होने वाले लोगों ने कहा- अनुसूचित जातियों के साथ भेदभाव की बड़ी समस्या है जो धर्मांतरण की वजह है।
- प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के मुताबिक हालांकि धर्मांतरण का किसी खास समुदाय की आबादी पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा है।




























































