पंजाब के किसानों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा! अपील कर कह रहे- भाजपा को वोट मत देना

  • कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, किसान भाजपा का विरोध कर रहे हैं, भाजपा को अब चुनाव में किसानों का सामना करना पड़ेगा। 
  • अगले साल उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और किसानों ने भाजपा का विरोध करने की तैयारियां शुरू कर दी है। 
  • किसान अब उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों को समझा रहे हैं कि किसी भी राजनीतिक दल को वोट दे देना। लेकिन भाजपा को बिल्कुल भी नहीं।
  • मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर भाजपा की सरकार आती है तो पूंजीपति खेतों में भारी भरकम मशीनरी लगा कर उनका काम खत्म कर देंगे।
  • बता दें कि पंजाब ऐसा राज्य है जहां बड़ी तादाद में उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर रोजगार की तलाश में आते हैं।
यह भी पढ़े: धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला ने बदला बयान, कहा- हिन्दू संगठनों के दबाव में लगाए थे आरोप​​​​​​​