न अपनी हदें पार करें, न हमारे संयम की परीक्षा लें- CM मनोहर ने दी आंदोलनकारी किसानों को नसीहत

  • केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को किसान और भाजपा समर्थकों में लड़ाई हो गई। 
  • बताया जा रहा कि बुधवार सुबह किसान आंदोलन के बीच भाजपा समर्थक घुस गए और किसानों के साथ मारपीट करने लगे। 
  • इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों ने बात करते हुए किसानों को बड़ी नसीहत दी और हठ छोड़ने को कहा है। 
  • उन्होंने कहा- आंदोलनकारी हमारे संयम की परीक्षा न लें, जब धैर्य टूटता है तो उसके बाद टकराव होता है। सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। 
  • खट्टर ने कहा- आंदोलनकारी किसान अपनी हदें पार न करें, कानून हाथ में लेने पर सरकार कड़ी कार्रवाई से भी गुरेज नहीं करेगी। 
यह भी पढ़े: केवल दो बच्चों की नीति से मिट सकती है मुसलमानों की गरीबी, होगा समुदाय का कल्याण- असम CM