
एकबार फिर से आमने सामने किसान और भाजपा समर्थक, गाजीपुर बॉर्डर पर हुई जमकर मारपीट
- केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन चल जारी है, गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को किसान और भाजपा समर्थकों में लड़ाई हो गई.
- बताया जा रहा कि बुधवार सुबह किसान आंदोलन के बीच भाजपा समर्थक घुस गए और किसानों के साथ मारपीट करने लगे.
- घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंच गई, एक भाजपा कार्यकर्ता की कार तोड़ दी गई जिससे एसएसपी कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया.
- प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो भाजपा कार्यकर्ता नवनियुक्त प्रदेशमंत्री अमित वाल्मीकि के स्वागत के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े थे.
- वाल्मीकि का काफिला वहां पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने किसानों को गाली दे दी जिसके बाद दोनो पक्षों में मारपीट शुरु हो गई, दोनो पक्षों ने मामला दर्ज करवा दिया है.




























































