Get Premium
जीएसटी प्रणाली में आज भी कई खामियां, भाजपा सांसद बोले- खत्म करना ही बेहतर होगा
- केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर लगातार सवाल खड़े करने वाले बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अब जीएसटी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- एक मीडिया रिपोर्ट में उन्हें टैग किए जाने पर स्वामी ने जवाब दिया, जिसमें जीएसटी दर को कैसे युक्तिसंगत बनाया जा सकता है पर चर्चा की गयी थी।
- रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि जीएसटी अपने पांचवे साल में प्रवेश करने वाला है लेकिन अब भी कई मोर्चों पर इसमें सुधार की जरूरत है।
- इसके जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा कि इसे खत्म कर देना ही बेहतर होगा।
- बता दें कि सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष ने हाल में कहा था कि जीएसटी प्रणाली में कई खामियों की वजह से व्यापारी वर्ग त्रस्त है।