
कोरोना: भारत को 4.1 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देगा US, कुल सहायता 20 करोड़ डॉलर पार
- अमेरिका ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत को 4.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने का ऐलान किया है।
- इस मदद के बाद अमेरिका की ओर से दी गई कुल सहायता 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा हो जाएगी।
- यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट ने कहा- जरूरत के समय भारत ने अमेरिका की सहायता की, और अब अमेरिका भारत के लोगों के साथ खड़ा है।
- मई में, राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत के लिए 10 करोड़ अमेरिका डॉलर की COVID-19 सहायता घोषित की थी।
- बता दें कि यूएसएड अमेरिका की संघीय सरकार की स्वतंत्र एजेंसी है, जो मुख्य रूप से विदेशों में मानवीय सहायता और विकास सहायता देती है।




























































