यूपी में नहीं थम रहा अपराध, मेरठ में ब्रह्मचारी साधु की पीट पीटकर हत्या

  • उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, मंगलवार सुबह मेरठ में एक साधु की पीट पीटकर हत्या कर दी गई.
  • साधु की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए, उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, मौके पर ही भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई.
  • ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब खेत की तरफ जा रहे थे तभी ब्रह्मचारी साधु चंद्रपाल का शव देखा, स्थानीय लोगों के मुताबिक एकदिन पहले कुछ लोगों ने मारपीट की थी.
  • जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक चंद्रपाल को बुरी तरह से पीटा गया है जिससे उनकी मौत हो गई, फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है.
  • बता दें कि यूपी में पिछले एक साल के भीतर कम से कम दस साधुओं की हत्या की गई है, लोगों में सरकार और प्रशासन को लेकर गुस्सा है.
     यह भी पढ़ें - 'हमें पता है आपकी सैलरी कहां से आती है' पीडीपी नेता के तंज से भड़की अंजना, कर दिया बाहर