आधिकारिक मृत्यु संख्या महामारी के वास्तविक संख्या से बहुत कम, लाखों लोग गिनती से बाहर- रिपोर्ट 

  • सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना की वजह से 3,90,000 लोगों ने दम तोड़ा है, हालांकि अमेरिका के अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जरनल' ने इस  आंकड़े को बहुत कम बताया है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सांख्यिकीविदों के अनुसार, 3,90,000 की आधिकारिक मृत्यु संख्या महामारी के वास्तविक संख्या से बहुत कम है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन का मानना है कि भारत में मरने वालों की संख्या 10.10 लाख से ज्यादा हो सकती है। 
  • वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के निदेशक क्रिस्टोफर मुरे ने कहा- मौतों की सटीक गणना यह समझने के लिए जरूरी है कि नया संस्करण कितना बड़ा खतरा हैं।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि कई परिवारों को मुआवजा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है, जिसे कुछ राज्यों ने कोविड-19 पीड़ितों के लिए स्थापित किया है।
यह भी पढ़े: महंगाई की आग में घी का काम कर रहा पेट्रोल-डीजल! आज फिर बढ़े तेल के दाम