पूर्व वित्तमंत्री ने ठुकराई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यता, कहा- पहले सुलझाइए किसानों का मुद्दा

  • मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, सत्ता पक्ष के भी कई नेताओं ने किसानों के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
  • इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी के पद को ठुकरा दिया है, उन्होंने कहा- पहले किसानों के मुद्दो को सुलझाइए.
  • संपत सिंह ने कहा- बंद कमरे में पुलिस सुरक्षा में राजनीति असंभव है इसलिए मैं ये सदस्यता कबूल नहीं कर सकता.
  • इनेलो सरकार में वह वित्त मंत्री थे, कांग्रेस में भी गए, 2019 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली.
  • दरअसल हरियाणा में भाजपा और जजपा के नेता गांव का दौरा तक नहीं कर पा रहे हैं, हर जगह उन्हें किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.
     यह भी पढ़ें - जनसंख्या नियंत्रण कानून के पीछे छिपी नफरती मंशा! लागू हुआ कानून तो बढ़ेगी कन्या भ्रूण हत्या