धान की फसल लगाने के बजाय खेत खाली रखने पर हरियाणा सरकार देगी किसानों को 7 हजार रुपए 

  • हरियाणा सरकार जल संरक्षण को लेकर गंभीर नजर आ रही है, इसीलिए उन्होंने धान न उगाने वालों को प्रति एकड़ 7 हजार रुपए देने का फैसला किया है.
  • सीएम मनोहर लाल ने फसल विविधीकरण के तहत मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत इसे स्वीकृति प्रदान की है. 
  • कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि इस योजना के तहत पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है, किसान अपना ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं.
  • सरकार धान के बजाय अन्य फसलों की बिजाई के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है, वह चाहती है कि किसान मक्का, दलहन, मूंगफली व तिल उगाएं.
  • वहीं बाजरे की जगह दलहन-तिलहन की खेती करने पर किसानों को प्रति एकड़ चार हजार रुपए दिए जाएंगे, सरकार का पूरा ध्यान पानी बचाने पर है.
     यह भी पढ़ें - UP में ओवैसी से गठबंधन की खबर पर भड़की मायावती, कहा- एकदम झूठ, अकेले लड़ेंगे चुनाव