
यूपी में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगी जदयू, केसी त्यागी बोले- योगी की वजह से समाज में बेचैनी
- बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही जनता दल यूनाइटेड ने यूपी में भाजपा के खिलाफ ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है.
- जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा- यूपी में योगी सरकार के कारण समाज में बेचैनी है, सबको बराबर की हिस्सेदारी चाहिए, हर कोई हक चाहता है.
- केसी त्यागी ने हालांकि ये भी कहा- अगर भाजपा से गठबंधन की सीटों पर बात नहीं बनी तो वह छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करके 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे.
- त्यागी ने कहा- यूपी में किसानों और पिछड़े वर्ग को न्याय नहीं मिल पा रहा है, हम जिन प्रत्याशियों को उतारेंगे उनमें अधिकतर इसी वर्ग से होंगे.
- उन्होंने कहा- 2017 के चुनाव में न उतरने से पार्टी को नुकसान हुआ, लेकिन इसबार हम चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं, मजबूती के साथ लड़ेंगे.
यह भी पढ़ें - UP में ओवैसी से गठबंधन की खबर पर भड़की मायावती, कहा- एकदम झूठ, अकेले लड़ेंगे चुनाव




























































