
अपने ही वादे से पलटी सरकार, कहा- 216 के बजाय 135 करोड़ डोज ही दिसंबर तक उपलब्ध हो पाएंगे
- कोरोना संकट के बीच जीवनदायनी बनी वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा जमा किया है जिसके मुताबिक वह अपने ही वादे से पिछड़ गई.
- दरअसल सरकार ने दावा किया था कि दिसंबर तक 216 करोड़ डोज उपलब्ध करवा देंगे लेकिन कोर्ट में बताया कि दिसबंर तक 135 करोड़ ही हो पाएंगे.
- सरकार ने हलफनामें में बताया कि कोविशील्ड के 50, कोवैक्सीन के 40, बायो ई सब यूनिट के 30, जायडस के 5 व स्पूतनिक के 10 करोड़ डोज उपलब्ध होंगे.
- कुछ समय पहले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव एवं जस्टिस रविंद्र भट्ट ने केंद्र की वैक्सीन नीति की आलोचना की थी.
- ऐसा माना जाता है कि टीकाकरण की रफ्तार से ही देश की अर्थव्यवस्था सही होगी, सरकार जल्द से जल्द टीकाकरण में तेजी लाने की बात कर रही है.
यह भी पढ़ें - मैंने तो पहले ही कहा था कि नरेंद्र मोदी सत्यानाशी हैं, जहां जाएंगे वहां सत्यानाश करेंगे- दिग्विजय सिंह




























































