
पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने पर योगी सरकार ने लेखपाल को किया निलंबित
- पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले गाजीपुर जिले के लेखपाल जितेंद्रनाथ सिंह को योगी सरकार ने निलंबित कर दिया है.
- जखनियां तहसील के एसडीएम सूरज यादव ने बताया कि ओडरायी गांव में तैनात लेखपाल जितेंद्रनाथ ने पीएम की आलोचना करते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखा था.
- अधिकारियों को शिकायत मिली तो जांच करवाई गई, आरोप सही पाए गए जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया.
- पिछले साल मध्य प्रदेश में भी एक ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पीएम के खिलाफ टिप्पणी की थी जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया.
- 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा के संबलपुर में पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की कथित जांच मामले में भी पर्यवेक्षक को निलंबित किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें - मैंने तो पहले ही कहा था कि नरेंद्र मोदी सत्यानाशी हैं, जहां जाएंगे वहां सत्यानाश करेंगे- दिग्विजय सिंह




























































