
UP : उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी को ही हराने के लिए एकजुट हुए पार्टी के विधायक व सांसद
- उत्तर प्रदेश में इस वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव चल रहा है, उन्नाव में पार्टी ने पहले अरुण सिंह को प्रत्याशी बनाया विरोध पर उन्हें हटा दिया.
- पार्टी ने बाहुबली स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह को प्रत्याशी बनाया लेकिन उन्नाव के भाजपा नेता उन्हें अपना प्रत्याशी मानने से इंकार कर रहे हैं.
- अरुण सिंह भाजपा के पूर्व विधायक रेप कांड के दोषी कुलदीप सेंगर के करीबी हैं पीड़िता ने रेप केस में इनका भी नाम ली थी इसलिए इनका टिकट काट दिया गया.
- उन्नाव सांंसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर अपने प्रत्याशी के बजाय अरुण सिंह के ही साथ रहे.
- ऐसा कई बार हो चुका है कि सांसद साक्षी महाराज कुलदीप सेंगर और अरुण सिंह के बचाव में उतर चुके हैं, पार्टी के लाइन से हटकर बयान देने के लिए तो वह मशहूर ही हैं.
यह भी पढ़ें - मैंने तो पहले ही कहा था कि नरेंद्र मोदी सत्यानाशी हैं, जहां जाएंगे वहां सत्यानाश करेंगे- दिग्विजय सिंह




























































