
UP में ओवैसी से गठबंधन की खबर पर भड़की मायावती, कहा- एकदम झूठ, अकेले लड़ेंगे चुनाव
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, इसीबीच खबर आई कि बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बीच गठबंधन होगा.
- बसपा प्रमुख मायावती ने इस खबर का खंंडन करते हुए इसे फर्जी बता दिया, कहा- ये खबर पूरी तरह से तथ्यहीन, गलत और भ्रामक है.
- मायावती ने साफ किया कि यूपी में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी, वह सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, पार्टी इस वक्त संगठन को मजबूत कर रही है.
- गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी यूपी की सौ सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है, हालांकि उससे गठबंधन को अभी कोई पार्टी तैयार नहीं हुई.
- बिहार में भी ओवैसी की एआईएमआईएम ने चुनाव लड़ा था जहां उसे पांच सीटों पर जीत मिली थी, उनपर राजद को कमजोर करने का आरोप लगा था.
यह भी पढ़ें - मैंने तो पहले ही कहा था कि नरेंद्र मोदी सत्यानाशी हैं, जहां जाएंगे वहां सत्यानाश करेंगे- दिग्विजय सिंह




























































