1 अक्टूबर को घरेलू गैस की कीमतों का निर्धारण करेगी मोदी सरकार, 60 फीसदी तक दाम बढ़ना तय

  • कोरोना संकट और बढ़ती महंगाई के बीच जनता को एक और झटका लगने वाला है, मोदी सरकार 1 अक्टूबर को घरेलू गैस की कीमतों का निर्धारण करेगी.
  • ओएनजीसी की माने तो इसबार कीमतों में 60 फीसदी की वृद्धि लगभग तय है क्योंकि पिछले साल के मुकाबले कच्चे तेल के भाव में 10 डॉलर प्रति बैरल इजाफा हुआ है.
  • घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाने वाली पेट्रोलियम सब्सिडी के समाप्त होने से 2021 की तिमाही में ओएनजीसी को 6,734 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ है.
  • कांग्रेस ने इसपर तंज कसते हुए कहा- जो सिर्फ कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ते हैं उन्हें जनता पर पड़ने वाले बोझ की फिक्र नहीं होती, वह लूट जारी रखना जानते हैं.
  • वहीं सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा करते हुए पीएम की आलोचना हो रही है, कहा जा रहा पहले सब्सिडी का सिस्टम लगाया फिर उसे बंद की अब महंगा किया जा रहा है.यह भी पढ़ें - धर्मांतरण केस: उमर गौतम की बेटी ने पिता को बताया बेकसूर, बोली-  चुनाव आते ही ये मुद्दे क्यों उठते हैं?