'मन की बात' फ्रेज का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते किसी ने अधिकार जमा लिया है- खुर्शीद ने PM पर कसा तंज

  • उत्तर प्रदेश में हाल ही में जबरन धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है, इस मुद्दे पर डिबेट के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा आमने सामने रहे। 
  • एंकर ने सलमान खुर्शीद से पूछा- धर्मांतरण को लेकर योगी सरकार की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, उस विषय पर आप क्या कहना चाहते हैं?
  • खुर्शीद ने जवाब में कहा- धर्मांतरण अगर प्रलोभन दे कर हो तो गलत है मगर कोई अपने मन से, इच्छा से निर्णय लेता है तो उसमें किसी भी दल को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।
  • एंकर ने पूछा- अपने मन से कोई करे तो अच्छी बात है। लेकिन अगर जोर जबरदस्ती हो तो.., इस पर खुर्शीद ने पीएम पर तंज कस दिया। 
  • पीएम मोदी ने कहा- अरे तो ये मन की तो बात है। माफ करें, ये मन की बात है न, लेकिन आजकल ये फ्रेज भी इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि बहुत लोगों ने एकाधिकार कर लिया है।
यह भी पढ़े: बढ़ा गंगा का जलस्तर, नदी किनारे दफनाए गए शव बहकर आए ऊपर, हटाने में जुटा प्रशासन