
जम्मू-कश्मीर खुली जेल बन गया है, लोग सिर्फ मुंह खोलने की वजह से कैद में हैं- महबूबा मुफ्ती
- जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को विश्वास बहाली पर ध्यान देना चाहिए।
- मुफ्ती ने कहा- जम्मू-कश्मीर एक खुली जेल बन गया है, लोग सिर्फ मुंह खोलने की वजह से कैद में हैं, लोग डरे हुए हैं घर के अंदर भी फुसफुसाते हैं।
- मुफ्ती ने पीएम के साथ हुई बैठक को लेकर कहा- मैं यह साफ कर दूं कि मैं चुनाव की मांग करने के लिए दिल्ली नहीं आई थी।
- उन्होंने कहा- मैं केंद्र से जम्मू-कश्मीर में विश्वास निर्माण के उपाय करने के लिए आई थी, ताकि पीड़ित कश्मीरियों को बेहतर जीवन दिया जा सके।
- बता दें कि अगस्त, 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 को रद्द कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।




























































