
महीनों तक कश्मीर में इंटरनेट बंद करने वाले IT मंत्री का ट्विटर घण्टे भर बंद रहा तो बवाल हो गया- महुआ
- ट्विटर ने शुक्रवार को एक घंटे के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया था।
- अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में ट्विटर ने ये एक्शन लिया था।
- इस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसते हुए लिखा- माननीय आईटी मंत्री महोदय जी… सॉरी आपका ट्वीटर अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया।
- मोइत्रा ने कहा- महीनों तक जम्मू कश्मीर के लाखों लोगों को इंटरनेट की सेवा से वंचित रखा जाएगा। कर्म ही काफी नहीं है।
- बता दें कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है बार बार कश्मीर में इंटरनेट की सेवा को बंद कर दिया जाता है।




























































