
कृषि मंत्री ने किसानों से की आंदोलन खत्म करने की अपील, बोले- हम हर प्रावधान पर बात करने को तैयार
- किसान आंदोलन को सात महीने हो चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार और किसाननों के बीच विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा।
- किसान आ 'खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिवस मना रहे हैं, इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आंदोलन खत्म करने की मांग की।
- उन्होंने कहा- भारत सरकार कानून के किसी भी प्रावधान पर बात करने के लिए भी तैयार है और उसका निराकरण करने के लिए भी तैयार है।
- इससे पहले उन्होंने कहा था कि नए कृषि कानूनों से संबंधित प्रावधानों पर किसी भी किसान संगठन से और कभी भी बात करने को तैयार हैं।
- बता दें कि बीते दिन किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि रकार ने कृषि मंत्री को पिंजरे वाला तोता बना रखा है, उन्हें अधिकार दिए जाएं तो फैसला हो जाएगा।




























































