
BJP विधायक ने BJP सांसद मेनका गांधी को बताया निहायत घटिया महिला
- अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली भाजपा सांसद मेनका गांधी पर पार्टी के ही विधायक अजय विश्नोई ने तीखा हमला बोला है.
- एमपी के भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने कहा- मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं मैं शर्मिंदा हूं कि वह मेरी पार्टी की सांसद हैं.
- विधायक ने कहा- मेनका ने पशुचिकित्सक डॉ. विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता.
- इस मामले में यूनिवर्सिटी की तरह से मेनका गांधी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है, अब विधायक के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है.
- अजय विश्नोई अपने बयानों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं जनवरी में उन्होंने सीएम शिवराज से कहा था कि सभी जिलों में समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों को भेजिए.
यह भी पढ़ें - धर्मांतरण केस: उमर गौतम की बेटी ने पिता को बताया बेकसूर, बोली- चुनाव आते ही ये मुद्दे क्यों उठते हैं?




























































