
बंगाल में ‘खेला होबे’ के बाद अब UP में लगा ‘खेला होई’ का पोस्टर, TMC नेता बोले- हम सपा के साथ
- यूपी में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं, इस बीच बंगाल का ‘खेला होबे’ नारा यूपी पहुंच गया है।
- उत्तर प्रदेश में जगह जगह समाजवादी पार्टी की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें यूपी में ‘खेला होई’ का नारा दिया गया है।
- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने अपने घर के बाहर दीवार पर यह स्लोगन लिखवाया है।
- टीएमसी ने भी सपा के इस नारे का स्वागत किया है, टीएमसी का कहना है कि ये अच्छी बात है कि हमारे नारे को देश भर में स्वीकार किया जा रहा है।
- टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राॅय ने कहा- बंगाल माॅडल को यूपी की राजनीति में सपा की ओर से शामिल किया गया, हम सपा के साथ हैं।




























































