नहीं कह सकते कि केजरीवाल सरकार ने ऑक्सीजन की मांग बढ़ा-चढ़ा कर बताई- AIIMS चीफ 

  • ऑक्सीजन ऑडिट टीम ने बीते दिन बताया था कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना ज्यादा बढ़ाकर बताया था। 
  • ये मुद्दा गरमाता जा रहा है, अब AIIMS के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने ऑडिट टीम के बयान पर टिप्पणी करते हुए इस बात को गलत बताया है। 
  • बता दें कि डॉ.गुलेरिया, उसी ऑडिट कमेटी का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसकी अंतरिम रिपोर्ट को लेकर यह पूरा विवाद पनपा है।
  • उन्होंने कहा- दिल्ली ऑक्सीजन ऑडिट एक अंतरिम रिपोर्ट है हमें अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा- चार गुना वाली बात अभी नहीं कह सकते हैं। 
  • उनके मुताबिक, मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इस बात का  इंतजार करना होगा और देखना होगा कि आखिर कोर्ट क्या कहता है। 
यह भी पढ़े: ‘सुशासन बाबू’ के इंतजामों की बारिश ने खोली पोल! उप मुख्यमंत्री का सरकारी आवास पानी-पानी