
बढ़ा गंगा का जलस्तर, नदी किनारे दफनाए गए शव बहकर आए ऊपर, हटाने में जुटा प्रशासन
- कोरोना संकट के बीच बड़ी संख्या में नदी के किनारे दफनाए गए शव अब चिंता का विषय बन गए हैं, गंगा का जलस्तर बढ़ते ही शव पानी में तैरने लगे.
- कुछ दिन पहले लोगों ने प्रयागराज के विभिन्न घाटो पर तैरते क्षत विक्षत शव का वीडियो बना लिया सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही हंगामा मच गया.
- वायरल वीडियो में कुछ शव ऐसे थे जिनके हाथों में सर्जिकल दस्ताने थे मतलब ये कि वह शव एक दो दिन पहले ही दफनाए गए थे, एक शव के मुंह में ऑक्सीजन ट्यूब लगी थी.
- प्रयागराज राज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने कहा जो शव ऊपर आ गए हैं उनका हम फिर से अंतिम संस्कार करवा रहे हैं, किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं होगी.
- गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शव को गंगा किनारे ही दफना दिया था सरकार ने जिसे परपंरा बताकर पल्ला झाड़ लिया था.
यह भी पढ़ें - धर्मांतरण केस: उमर गौतम की बेटी ने पिता को बताया बेकसूर, बोली- चुनाव आते ही ये मुद्दे क्यों उठते हैं?




























































