
किसान विरोधी कानूनों को रद्द कर एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी दे सरकार- योगेंद्र यादव
- किसान आंदोलन को सात महीने हो चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार और किसाननों के बीच विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा।
- किसान आज पूरे देश में 'खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिवस मना रहे हैं, इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया।
- उन्होंने लिखा- आज से यह ऐतिहासिक किसान आंदोलन खेती ही नहीं, देश में लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन भी बन गया है।
- उन्होने एक अन्य ट्वीट में लिखा- 1975 का आपातकाल तो एक बार सामान्य लोकतांत्र का अपवाद था, लेकिन आज वही अपवाद सामान्य हो चुका है।
- योगेंद्र यादव के साथ सभी किसानों की यही मांग है कि सरकार तीनों किसान विरोधी कानूनों को रद्द करे और एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी दे।




























































