
जयंत को झटका! बागपत में रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नामांकन के दिन भाजपा में शामिल
- यूपी में इन दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जारी है, बागपत जिले में शनिवार रालोद की प्रत्याशी नामांकन के ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गई.
- इस घटना के बाद रालोद के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा, हालांकि कई नेता अभी भी उनके दोबारा वापस पार्टी में आने की उम्मीद कर रहे हैं.
- दरअसल जिले में भाजपा के 20 में सिर्फ 4 प्रत्याशी जीते थे, यहां अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में कम ही प्रत्याशी आगे आए.
- सपा से यहां बबली देवी जीती थी लेकिन वह अब भाजपा में आ गई ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या भाजपा रालोद से आई ममता जयकिशोर को प्रत्याशी बनाएगी.
- बता दें कि बागपत में रालोद का दबदबा रहा है लेकिन ममता के इस्तीफे के बाद उनके सामने मुश्किल खड़ी हो गई, क्योंकि चुनाव के लिए वक्त ही नहीं रहा
यह भी पढ़ें - धर्मांतरण केस: उमर गौतम की बेटी ने पिता को बताया बेकसूर, बोली- चुनाव आते ही ये मुद्दे क्यों उठते हैं?




























































