'फंसाओ, डराओ, सताओ यही काम है UAPA का'- रवीश का मोदी सरकार पर तंज 

  • दिल्ली दंगा मामले में यूएपीए कानून के तहत गिरफ्तार आसिफ इकबाल तन्हा, नताशा नरवाल और देवांगना कलिता को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। 
  • गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम कानून को लेकर अब वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा है। 
  • उन्होंने लिखा- फंसाओ, डराओ, सताओ यही काम है यूएपीए का, तमिलनाडु में चुनाव आया तो नागरिकता कानून के विरोधियों पर लगे केस वापस ले लिए गए। 
  • उन्होंने पत्रकार सिद्दीक कप्पन की बात करते हुए कहा- वे हाथरस केस कवर करने जा रहे थे और उन पर यूएपीए की दो धाराएं लगा दी गई।
  • पोस्ट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- विधिविधान बनाए ही इसीलिए जाते हैं ताकि विरोधियों को गुलाम बनाने की प्रथा बानी रहे। 
यह भी पढ़े: सरकार घमंड में है कि किसान आंदोलन को थका कर तोड़ देगी, लेकिन ये सपना पूरा नहीं होगा- योगेंद्र यादव